Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राजस्व खुफिया निदेशालय

कोलकाता बंदरगाह से 13.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ई‑सिगरेट जब्त

कोलकाता बंदरगाह से 13.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ई‑सिगरेट जब्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बताया कि कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर दो अलग‑अलग कार्रवाईयों में कुल मिलाकर 13.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ई‑सिगरेट जब्त की गई। ये वस्तुएँ नेपाल को निर्यात करने वाले दो कंटेनरों में छिपाई हुई थीं और 24 अक्टूबर को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर दोनों कंटेनरों को रोका गया। जाँच के दौरान पता चला कि पहला कंटेनर ‘वाटर ग्लास’ के रूप में और दूसरा ‘सिरेमिक मग’ के रूप में घोषित किया गया था। पहले कंटेनर से आईजीईटी ब्रांड की विभिन्न फ्लेवर वाली लगभग 40 हजार ई‑सिगरेट बरामद हुई, जबकि दूसरे कंटेनर से वीटीवी, वॉको, बैंग और ईजॉय सहित कई अन्य ब्रांडों की लगभग 15 हजार ई‑सिगरेट मिलीं। सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धारा के तहत इन ई‑सिगरेट के साथ छिपाने के लिये इस्तेमाल किए गये सामान को भी जब्त किया गया। भारत में इले...
त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम, 45 सरीसृप बरामद, दो गिरफ्तार

त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम, 45 सरीसृप बरामद, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तमिलनाडु के त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 45 जीवित सरीसृप बरामद किए। इस मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। ये यात्री 26 अक्टूबर को कोलंबो के रास्ते बैंकॉक से भारत पहुंचे थे। सरीसृपों को खाने के 27 पैकेटों में छिपाकर लाया जा रहा था। जांच में सभी जीव बेहोशी की हालत में मिले। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे की सीमा शुल्क खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ मिलकर खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। यात्रियों के सामान की व्यवस्थित जांच के दौरान सरीसृप बरामद किए गए। बरामद सरीसृपों में 23 कॉर्न स्नेक, 16 बॉल पाइथन, पाँच अर्जेंटीनी ब्लैक एंड व्हाइट टेगू और एक स्नो व्हाइट इगुआना शामिल हैं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के...