Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राजग्राम

बीरभूम में विस्फोटकों की जब्ती, आसनसोल में 21 अवैध हथियार बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

बीरभूम में विस्फोटकों की जब्ती, आसनसोल में 21 अवैध हथियार बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

अपराध
बीरभूम से भारी मात्रा में विस्फोटक और आसनसोल से 21 अवैध हथियार बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार कोलकाता, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में दो अलग-अलग सफल अभियानों को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बीरभूम जिले में गुरूवार तड़के की गई पहली कार्रवाई में, एसटीएफ ने मुरारई थाने के अंतर्गत बरुआ गोपालपुर गांव में एक अवैध ठिकाने पर छापेमारी कर विस्फोटकों का एक बड़ा भंडार जब्त किया। इस सिलसिले में राजग्राम के मोहम्मद रजा शेख उर्फ गुडा और सिउड़ी के तिलपाड़ा निवासी मुकेश सिंह नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान एक हजार 150 जिलेटिन छड़ें, 989 डेटोनेटर और 12 हजार मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड बरामद की गई है। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और एसटीएफ का आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटी...