Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रक्षा मंत्री

लोकसभा में राहुल गांधी के हंगामेदार भाषण के कारण कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में राहुल गांधी के हंगामेदार भाषण के कारण कार्यवाही स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर एक मैग्जीन के लेख को सदन में उठाने का प्रयास किया। सत्ता पक्ष के विरोध और लोकसभा अध्यक्ष की ध्यानाकर्षण के बावजूद, राहुल गांधी के बार-बार मुद्दा उठाने के कारण कार्यवाही को दो बार स्थगित किया गया, और अंततः दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा। आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ की गई, जिसमें राहुल गांधी ने भारत और चीन के बीच 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुई सैन्य तनातनी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने उस समय के सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर आधारित एक आलेख का हवाला देते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई कि राहुल गांधी अप्रकाशित पुस्तक का हवाला दे रहे हैं, जि...
यंत्र इंडिया लिमिटेड को मिला ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा, रक्षा मंत्री का ऑर्डर

यंत्र इंडिया लिमिटेड को मिला ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा, रक्षा मंत्री का ऑर्डर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) को 'मिनीरत्न' श्रेणी-I का दर्जा प्राप्त हुआ है, जिससे कंपनी को सरकार की मंजूरी के बिना नए प्रोजेक्ट, आधुनिकीकरण, और उपकरण खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपये तक का पूंजीगत व्यय करने का अधिकार मिल गया है। रक्षा मंत्री ने इस कंपनी को चार वर्षों में सरकारी संगठन से लाभ कमाने वाली कंपनी में परिवर्तित होने पर बधाई दी। वाईआईएल ने अपने स्थापना के बाद से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं, जिसमें 2021-22 (दूसरी छमाही) में 956.32 करोड़ रुपये की बिक्री से लेकर वित्त वर्ष 2024-25 में 3,108.79 करोड़ रुपये की वृद्धि शामिल है। निर्यात के मोर्चे पर, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 (दूसरी छमाही) में शून्य से वित्त वर्ष 2024-25 में 321.77 करोड़ रुपये की वृद्धि हासिल की है। वाईआईएल के प्रमुख उत्पादों में कार्बन फाइबर कंपोजिट, मध्यम और बड़े कैलिबर ग...
बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताई, पीएम और गृह मंत्री को ई-मेल भेजा

बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताई, पीएम और गृह मंत्री को ई-मेल भेजा

राष्ट्रीय
आसनसोल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताते हुए पश्चिम बर्दवान जिलाधारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और रक्षा मंत्री को ई-मेल कर त्वरित पहल करने की अपील की। कमेटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह अत्तू ने बताया कि सिखों का सेना से गहरा नाता रहा है, और उन्होंने हमेशा गुरु परंपरा, बलिदान एवं देशप्रेम का परिचय दिया है। यह पत्र विरोध की भावना से नहीं बल्कि चिंता, आत्मनिरीक्षण, और रचनात्मक समाधान की उम्मीद के साथ लिखा गया है। हाल के दिनों में भारत सरकार, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सैनिक पंजाब के सिख युवाओं से भारतीय सेना में शामिल होने के लिए सार्वजनिक रूप से अपील करते देखे गए हैं। यह स्थिति एक गंभीर और परेशान करने वाला सवाल उठाती है। क्यों ऐसा समय आ गया है जब जिस समुदाय को कभी भारतीय सेना की ...