Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: योगेंद्र कुमार

मधुबनी में एएसआई की अनियंत्रित फायरिंग से महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर

मधुबनी में एएसआई की अनियंत्रित फायरिंग से महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर

राष्ट्रीय
पटना, 03 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गाँव में सोमवार देर रात एक घर में घुसे सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने पकड़े जाने के डर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए पाँच विशेष टीमों का गठन किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। गिरवी लोगों की पहचान अशोक यादव (45) और फूलो देवी (40) के रूप में हुई है। फूलो देवी के पेट में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, अशोक यादव को सीने और जांघ में गोली लगी। इसके अलावा विजेंद्र यादव (45) के गले और धनिकलाल यादव के पैर में गोली...