मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में लोक कलाकारों को किया प्रोत्साहित
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को यहां ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में भाग लिया और लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस महोत्सव का आयोजन ‘हम सबका उत्तराखंड’ संस्था ने रोहिणी में किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड के सितारे’ सम्मान से सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ-साथ समाज को सेवा और संस्कारों की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति आज भी अपने गीतों, वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से जीवंत है तथा देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंडी अपनी सांस्कृ...





