Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महिला सशक्तिकरण

मंत्री रेखा आर्य ने ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को आवाज़ उठाने का आग्रह

मंत्री रेखा आर्य ने ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को आवाज़ उठाने का आग्रह

राष्ट्रीय
देहरादून, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को दावा किया कि उनके द्वारा सार्वजनिक किया गया ऑडियो पूरी तरह से असली है और उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है और उन्हें उत्तराखंड पुलिस की निष्पक्ष जांच पर भरोसा है। कैबिनेट मंत्री आर्य आज अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने पति से जुड़े विवाद, सार्वजनिक किए गए ऑडियो और उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि उनके पति के व्यवहार में बदलाव देखने के बाद उनके मन में सवाल उठे कि ऐसा क्यों हो रहा है? परतल करने के बाद संबंधित ऑडियो सामने आया और उन्होंने महसूस किया कि इस मामले को लोगों के सामने लाना ज़रूरी है ताकि सभी को पता चल सके कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के प्रति किस...
सुकमा पुलिस एवं सेवा पथ फाउंडेशन ने निशुल्क सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

सुकमा पुलिस एवं सेवा पथ फाउंडेशन ने निशुल्क सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
सुकमा, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना उद्देश्य बना कर, पुलिस लाइन सुकमा में गुरुवार को सेवा पथ एक पहल के अंतर्गत एक निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस पहल में पुलिस परिवार की 150 महिलाओं को अगले तीन महीने तक सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में एएसपी रोहित शाह, राजीव शर्मा, प्रेमलता गुर्जर, असिता गुर्जर सहित कई पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने कहा, “हर वर्दी के पीछे एक परिवार होता है और परिवार की बड़ी जिम्मेदारी महिलाएँ ही संभालती हैं। इसलिए हमने इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है, ताकि पुलिस परिवार की महिलाएँ सशक्त बन सकें।” उन्होंने यह भी जोड़ते हुए कहा कि यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि एक ऐसा माहौल तैयार...
भागलपुर की रेखा दीदी ने 30 महिलाओं की किस्मत बदली, जीविका से मिली आत्मनिर्भरता

भागलपुर की रेखा दीदी ने 30 महिलाओं की किस्मत बदली, जीविका से मिली आत्मनिर्भरता

विशेष समाचार
पटना, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा बिहार न केवल विकास की नई गाथा लिख रहा है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अनेकों प्रेरक कहानियां रच रहा है। भागलपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड पीरपैंती की प्यालपुर पंचायत, गोकुल मथुरा निवासी रेखा देवी, जो जीविका के दम पर दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर पूरे इलाके में 'रोजगार देने वाली दीदी' के नाम से मशहूर हैं। कभी रेखा के पति गुजरात में मजदूरी करते थे, जिससे घर चलाना बहुत मुश्किल था। बिना छत का घर, दो जून की रोटी के लिए जद्दोजहद, फिर भी हिम्मत नहीं हारी। जीविका से प्रेरित होकर गांव में ही स्वयं सहायता समूह बनाया, खुद उसकी नेतृत्वकर्ता बनीं और महिलाओं को जोड़ने लगीं। नीतीश सरकार की जीविका योजना ने रेखा दीदी जैसे लाखों महिलाओं को पंख दिए हैं। अब तक रेखा दीदी ने करीब 30 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। पीएमएफ...
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने अब तक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह योजना केवल हर महीने मिलने वाली राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि आज यह आत्मसम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है। योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली किस्त जारी करने के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसे आम महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए इसे पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू किया। 30 जनवरी...
मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में लोक कलाकारों को किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में लोक कलाकारों को किया प्रोत्साहित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को यहां ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में भाग लिया और लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस महोत्सव का आयोजन ‘हम सबका उत्तराखंड’ संस्था ने रोहिणी में किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड के सितारे’ सम्मान से सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ-साथ समाज को सेवा और संस्कारों की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति आज भी अपने गीतों, वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से जीवंत है तथा देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंडी अपनी सांस्कृ...
मातृशक्ति का समाज में योगदान, संवेदनशीलता माताओं का स्वाभाविक गुण: भैय्याजी जोशी

मातृशक्ति का समाज में योगदान, संवेदनशीलता माताओं का स्वाभाविक गुण: भैय्याजी जोशी

राष्ट्रीय
उज्जैन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैय्याजी जोशी ने मातृशक्ति की भूमिका को समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता हर माता का स्वाभाविक गुण है। प्रकृति ने महिला को ऐसा स्वरूप दिया है, जो केवल जन्म ही नहीं देता बल्कि जीवन को संवारता भी है। भैय्याजी जोशी शनिवार को विश्वमांगल्य सभा के मालवा प्रांत के पहले अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह अधिवेशन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। शिप्रा तट स्थित ऐतिहासिक झालरिया मठ में आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय अधिवेशन में मालवा प्रांत के 10 जिलों से आईं लगभग 1200 मातृशक्तियों ने सहभागिता की। भैय्याजी जोशी ने चिकित्सालयों में परिचारिका की भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कार्य महिलाएं अधिक कुशलता से निभाती हैं, क्योंकि प...
महासमुंद में सिरपुर महोत्सव: विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दिखेगा विकास का स्वरूप

महासमुंद में सिरपुर महोत्सव: विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दिखेगा विकास का स्वरूप

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में एक से तीन फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्य...
रोजगार और स्वावलंबन हेतु ग्राम पंचायत विकास की दिशा में शिवराज सिंह का दृष्टिकोण

रोजगार और स्वावलंबन हेतु ग्राम पंचायत विकास की दिशा में शिवराज सिंह का दृष्टिकोण

राष्ट्रीय
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य रोजगार और स्वावलंबी ग्राम पंचायतों का विकास करना है। उन्होंने यह बैठक महानदी भवन में आयोजित की, जिसमें उन्होंने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के लागू होने से ग्रामीण विकास की रफ्तार में तेजी आने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में लगभग डेढ़ गुणा अधिक स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण की प्रगति की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया। बैठक में उन्होंने जल संरक्षण के लिए 'मोर गांव मोर पानी' महाअभियान की भी प्रशंसा की। मंत्री चौहान ने प्रदेश में महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और अधिकारि...
श्रम विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन

श्रम विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रम विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर आज नवा रायपुर के संवाद कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रम विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 9.40 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक और लगभग 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि विभाग के अंतर्गत संचालित 71 योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 29 लाख 55 हजार 254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। इनमें 28 लाख 49 हजार 167 निर्माण श्रमिकों को 653.75 करोड़ रुपये, 91 हजार 595 असंगठित श्रमिकों को 143.77 करोड़ रुपये और 14 हजार 592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। सभी...
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री देवांगन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- दाे वर्षो में 11 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री देवांगन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- दाे वर्षो में 11 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रम विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिकों को लगभग 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों को लगभग 143.77 करोड़, एवं 14,592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपयों से लाभांवित किया गया है। विभाग द्वारा श्रमिकों को देय लाभ केंद्रीयकृत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षों में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि इज ऑफ डूईंग व्यवस्था के तहत कारखानों का निरीक्षण स्वचलित प्र...