Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

महासमुंद में सिरपुर महोत्सव: विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दिखेगा विकास का स्वरूप

महासमुंद, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में एक से तीन फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियों का प्रदर्शन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एलईडी एवं कला जत्था के माध्यम से किया जाएगा।

प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की भी झलक देखने को मिलेगी।

सिरपुर महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें चित्रकला के माध्यम से सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परंपरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सिरपुर की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *