ईडी ने बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ छापेमारी, लाखों की नकदी बरामद
कोलकाता, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में कोयला और बालू तस्करी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की। कोलकाता, दुर्गापुर और आसनसोल सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान व्यवसायी राजेश बंसल के आवास से कथित तौर पर कई लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, बरामद धन के स्रोत के बारे में व्यवसायी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
जांच के दौरान दोपहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे, ईडी की तीन गाड़ियां कोलकाता से पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया क्षेत्र में पहुंचीं, जहां व्यवसायी रमेश के घर पर तलाशी शुरू की गई।
ईडी की कार्रवाई यहीं रुकने वाली नहीं थी। व्यवसायी राजेश बंसल के दोनों पुत्रों सुमित और अमित बंसल के आवासों पर भी तलाशी ली गई। हाला...







