लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति
भोपाल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वार्ड और मोहल्ला स्तर पर महिला सदस्यों का संगठित नेटवर्क तैयार करने की रणनीति बनाई है। सोमवार से इसकी शुरूआत भी हो गई है। समिति का कहना है कि अब उसका कार्य केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज और परिवार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर जमीनी स्तर पर हस्तक्षेप किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने सोमवार को बताया कि संगठन का मानना है कि जब समाज और परिवार सुरक्षित होंगे, तभी उत्सवों का वास्तविक अर्थ रहेगा। इसी सोच के तहत महिलाओं को अभियान की केंद्रीय भूमिका सौंपी जा रही है। तिवारी के अनुसार हर वार्ड और मोहल्ले में युवक-युवतियों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी, जिनमें महिलाओं की भूमिका प्रमुख होगी। महिला सदस्य घर-घर जाकर माताओं, बहनों और...









