Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भाजपा-कार्यकर्ता

भाजयुमो ने कांग्रेस की आलोचना के जवाब में ख़ारगे का पुतला दहन किया

भाजयुमो ने कांग्रेस की आलोचना के जवाब में ख़ारगे का पुतला दहन किया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा और भाजपा कार्यकर्ता भी साथ थे। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने खरगे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, पर सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।” प्रदर्शन के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा, “राजनीति में मर्यादित भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक जीवन में जिम्मे...