Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ब्रिंग बैक बैलेट

‘ब्रिंग बैक बैलेट’ इंस्टाग्राम अकाउंट के ब्लॉक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र व मेटा को नोटिस जारी किया

‘ब्रिंग बैक बैलेट’ इंस्टाग्राम अकाउंट के ब्लॉक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र व मेटा को नोटिस जारी किया

कानून
दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ब्रिंग बैक बैलेट नामक इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और मेटा प्लेटफ़ॉर्म को आधिकारिक नोटिस भेजने का आदेश दिया। यह आदेश जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने दिया, और अगली तारीख 6 नवंबर को निर्धारित की गई है। इस याचिका को मिशन सेव कॉन्स्टिट्यूशन संगठन ने दायर किया है, जिसके राष्ट्रीय संयोजक एवं वकील महमूद प्राचा ने इसे प्रस्तुत किया। याचिका में बताया गया कि उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट को 10 अक्टूबर को बिना किसी पूर्व सूचना, सुनवाई के अवसर या स्पष्ट कारण बताए ब्लॉक कर दिया गया, जबकि उसी दिन संगठन ने जंतर‑मंत‍र पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया हुआ था। अकाउंट का उद्देश्य चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हटाकर बैलेट पेपर लाने की मांग को “ईवीएम हटाओ देश बचाओ” ना...