Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बेरोजगारी

केंद्रीय बजट: बेरोजगारी में कमी और साझा विकास की दिशा में एक कदम आगे

केंद्रीय बजट: बेरोजगारी में कमी और साझा विकास की दिशा में एक कदम आगे

राष्ट्रीय
भोपाल, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश में घटती बेरोजगारी और केंद्र-राज्‍य की साझा विकास दृष्टि के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर घटकर केवल 1.5 प्रतिशत रह गई है, जो प्रदेश की आर्थिक सेहत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि यह दर संकेत देती है कि राज्य में रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और उद्योगों के विस्तार का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बजट को “एक आत्मा, एक लक्ष्य” के सिद्धांत पर आधारित बताया और इसे कागजी दस्तावेज न मानकर भविष्य का ठोस रोडमैप करार दिया, जो निवेशकों का विश्वास बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने ...
युवा कांग्रेस ने मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत की घोषणा की

युवा कांग्रेस ने मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत की घोषणा की

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मनरेगा में किए गए संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस ने सक्रियता दिखाई है और एक युवा महापंचायत के आयोजन की घोषणा की है। युवा कांग्रेस ने इस संशोधन को मजदूरों, ग्रामीण युवाओं और गरीब तबके के अधिकारों पर हमला करार दिया है। इसी क्रम में शनिवार को जांजगीर-चांपा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। इस पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिलास्तर पर संवाद किया गया, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किया गया संशोधन मजदूरों को रोजगार से वंचित करने की साज़िश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बदलाव से ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और बेरोजगारी बढ़ेगी।...
युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा संगम अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का असर यह है कि दमोह जिले में पिछले 9 महीनों के भीतर 4 हजार 962 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे युवा संगम रोजगार मेलों ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। इस सफलता के पीछे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर कोचर के नेतृत्व में जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को दमोह लाकर स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए वे लगातार रोजगार अधिकारी और औद्योगिक...