शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे के कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, टीएमपीवी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.36 प्रतिशत से लेकर 1.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस,...









