हिमालयी आपदाओं की निगरानी व समय पर चेतावनी हेतु नेपाल के तीन क्षेत्रीय सहयोग प्रस्ताव
काठमांडू, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल ने उपग्रह‑आधारित जलवायु जोखिम निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणालियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सहयोग के तीन प्रमुख प्रस्ताव पेश किए हैं। ये प्रस्ताव हिमालयी आपदाओं की निरन्तर निगरानी, उपग्रह‑डाटा का अधिकतम उपयोग और सभी देशों को अंतरिक्ष‑आधारित सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं।
इन प्रस्तावों को प्रस्तुत करने का अवसर संयुक्त राष्ट्र एशिया एवं प्रशांत आर्थिक तथा सामाजिक आयोग (UN ESCAP) द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित पाँचवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में मिला, जहाँ ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ ने मंच संभाला। उन्होंने कहा, “केवल आपदाओं के खतरों का पता लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय पर चेतावनी जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों तक पहुंचना भी जरूरी है।”
श्रेठ ने बताया कि अगस्त और अक्टूबर में पूर्...
