Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बलोच लिबरेशन आर्मी

बलोचिस्तान के दलबंदिन में विस्फोट, पूर्व अफगान कमांडर मतीन आगा गंभीर रूप से घायल

बलोचिस्तान के दलबंदिन में विस्फोट, पूर्व अफगान कमांडर मतीन आगा गंभीर रूप से घायल

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बलोचिस्तान प्रांत के दलबंदिन क्षेत्र में स्थित माउंट तरन पर हुए विस्फोट में अफगान सेना के पूर्व कमांडर मतीन आगा को गंभीर चोटें आईं। इस हमले में अफगान सेना के दो अन्य पूर्व सैनिक भी मार गए। पत्रकार बहोत बलोच ने कहा कि वह मतीन आगा को अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं और मौके की तस्वीरें साझा करके समाचार की पुष्टि की है। द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार की मदद से संचालित हथियारबंद समूह का प्रमुख सदस्य शाहू भी उसी विस्फोट में मारा गया। इस घटना ने बलोचिस्तान में अफगान सेना के पूर्व जवानों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कई स्रोतों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना इन व्यक्तियों को बलोच नेशनल मूवमेंट के खिलाफ कार्यों में इस्तेमाल कर रही है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने बताया कि पिछले कुछ हफ़्तों में खुजदार के शफीक मेंगल के घर पर हुए हमले में भी दो अफग...
बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की पर नियंत्रण बनाए रखा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दंपति की मृत्यु

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की पर नियंत्रण बनाए रखा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दंपति की मृत्यु

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में सेना को विद्रोहियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि नुश्की शहर से सेना को खदेड़ दिया है और शहर में अभी भी उसका नियंत्रण है। हाल ही में हुई एक लड़ाई में, बीएलए के मजीद ब्रिगेड के एक फिदायीन दंपति की मृत्यु हो गई। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा है कि बीएलए के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। द बलोचिस्तान पोस्ट की मंगलवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, नुश्की अब भी बीएलए के नियंत्रण में है, जबकि जमीनी संचार सेवाएं बाधित हैं। इस लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान की सेना के हवाई हमलों के बावजूद, बलोच लड़ाके नुश्की पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं। खारान के पास बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तान की सेना के दो जमीनी हमलों को विफल कर दिया, जिसके बाद सेना को पीछे हटना पड़...
बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के उपायुक्त और उनकी पत्नी को किया रिहा

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के उपायुक्त और उनकी पत्नी को किया रिहा

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने नुश्की के जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है। बीएलए ने यह जानकारी एक वीडियो के माध्यम से दी। यह रिहाई पाकिस्तान की सेना के बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच हुई। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल हकल पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को सशस्त्र लोगों के हवाले करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे फिलहाल बलोच लिबरेशन आर्मी की हिरासत में हैं। बीएलए ने कहा है कि उसने जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है।...
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बीएलए शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बीएलए शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के हमले में आजादी के लिए संघर्षरत बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के चार विद्रोही मारे गए हैं। बीएलए प्रवक्ता जैनूद बलोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में इस हमले का वर्णन करते हुए अपने चार कमांडरों के निधन पर गहरा शोक जताया है। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता जैनूद बलोच ने कहा कि यह वाकया 12 जनवरी का है। बलोचिस्तान में जबरिया काबिज होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने कलात के शोर परुद इलाके में बीएलए के एक अस्थायी शिविर पर हमला किया। इस हमले में बीएलए ने अपने चार कमांडर संगत जोहिर उर्फ ​​हक नवाज, मंजूर कुर्द उर्फ ​​बख्तियार चीता, समीउल्लाह उर्फ ​​जावेद फाहलिया और नसीर अहमद उर्फ ​​मीरेक को खो दिया। बीएलए प्रवक्ता ने कहा कि बीएलए अपने शहीद कमांडरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी...