Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बलरामपुर जिला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम के जरिए बलरामपुर जिले के ग्राम चिरई‑जसवंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके जनसेवा, जनजातीय समाज के उत्थान तथा सरगुजा अंचल के विकास में अमूल्य योगदान का स्मरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिला को ₹202 करोड़ 65 लाख की लागत के 2,009 विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में ₹156 करोड़ 68 लाख के 1,863 कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹45 करोड़ 97 लाख के 146 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय लरंग साय जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों, जनजातीय समाज और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंन...