Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बच्चे

लावण्या के नन्हे कदमों को मिली नई उम्मीद, कैलिपर से जागी आत्मनिर्भरता की रोशनी

लावण्या के नन्हे कदमों को मिली नई उम्मीद, कैलिपर से जागी आत्मनिर्भरता की रोशनी

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। नौ वर्षीय लावण्या साहू को पहली बार अपने पैरों पर खड़ा देख उसके माता‑पिता के आँसू खुशी से छलक पड़े। सामान्य बच्चों की तरह स्वतंत्रता से चलना और खेलना लावण्या और उसके परिवार के लिये एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि बचपन में ही उसे निदान से पता चला था कि उसके पैरों में मोटर क्षमता कमज़ोर है। विशेषज्ञों की टीम ने लावण्या को कैलिपर की सहायता से समर्थन प्रदान किया, जिससे वह धीरे‑धीरे संतुलन बनाए रख पाई। अब वह स्कूल के मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रही है और उसके चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक साफ़ दिख रही है। चिकित्सकों ने कहा कि उचित निदान और समय पर पुनर्वास उपकरण जैसे कैलिपर, छोटे‑छोटे रोगियों में आत्मनिर्भरता की भावना को पुनर्जीवित कर सकते हैं। लावण्या की कहानी धमतरी में कई परिवारों के लिये प्रेरणा बन गई है, जो समान परिस्थितियों में आशा की किरण देख रहे हैं।...
दलित प्रेरणास्थल पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

दलित प्रेरणास्थल पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

अपराध
नोएडा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना फेस-1 में एक उप निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 5 से 6 महिला और पुरुष दलित प्रेरणा स्थल पर अश्लील नाच गाना कर रहे हैं, जिस दौरान वहां पर कई पर्यटक और महिलाएं तथा बच्चे भी उपस्थित थे। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोप लगाया गया है कि ये लोग सार्वजनिक स्थल पर अश्लील गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिससे उपस्थित अन्य महिलाएं और बच्चे शर्मसार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक की शिकायत के आधार पर 5 से 6 अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 की धारा 6...
हिमाचल में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, तीन मासूम शामिल

हिमाचल में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, तीन मासूम शामिल

राष्ट्रीय
शिमला, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के अर्की बाजार में हुए दर्दनाक हादसे के दो दिन बाद अब सिरमौर जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस हृदयविदारक हादसे से पूरा इलाका सदमे में है। यह दर्दनाक घटना रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत घंडूरी के तलागना गांव में हुई। बुधवार बीती रात पटवार वृत्त घंडूरी, तहसील नौहराधार के अंतर्गत मोहन सिंह पुत्र रामदयाल के रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय मकान के भीतर कुल सात लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। प्रशासन से प्राप्त जानकारी ...
मप्र: दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिये जिला स्तर पर आयोजित होंगे शिविर

मप्र: दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिये जिला स्तर पर आयोजित होंगे शिविर

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए जिला स्तर पर स्कीनिंग कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों को चिन्हित कर प्रमाण-पत्र प्रदान करेगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर ने सोमवार को बताया कि जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशों के अनुसार, किसी भी दिव्यांग बच्चे को चिन्हांकन और लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसलिए प्रत्येक दिव्यांग बच्चे की पहचान, स्क्रीनिंग और प्रमाणन सुनिश्चित करना आवश्यक है। सभी जिलों में इन शिविरों के आयोजन का निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिया गया है, जो आगामी एक महीने में आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों के आयोजन में विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा का समन्वि...