टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्र सरकार ने वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) और फिटनेस की अवधि समाप्त होने की जांच के लिए टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू करने का कार्य प्रारंभ किया है। इस प्रणाली में जैसे ही फास्टैग का स्कैन किया जाता है, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटली जांचा जाता है। यदि वाहन के दस्तावेज जैसे कि इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई कमी पाई जाती है, तो टोल प्लाजा से निकलते ही चालान कट जाता है।
पहले चरण में हाईवे के टोल प्लाजा पर यह प्रणाली लगाई गई है, इसके बाद स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर इसे लागू करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस तंत्र को सीधे परिवहन विभाग के सर्वर से जोड़ा गया है। अब राजमार्ग पर वाहन को कोई नहीं रोकेगा, लेकिन यदि गाड़ी का बीमा खत्म है, पीयूसी नहीं है या फिटनेस फेल ...

