Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पॉक्सो एक्ट

<strong>‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने 56 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया</strong>

‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने 56 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जब कोई अपना अचानक बिछुड़ जाए, तब वह पीड़ा परिवार को भीतर तक झकझोर देती है। ऐसी ही पीड़ा से गुजर रहे अनेक परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत उल्लेखनीय कार्य किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में इन अभियानों के माध्यम से गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की खोज कर उन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया है, जिससे कई चेहरों पर वर्षों बाद मुस्कान लौट आई है। रायगढ़ पुलिस ने आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 59 गुम इंसान दर्ज किए गए थे। पुलिस की सतत जांच और प्रयासों से माह जनवरी में 56 गुम लोगों को ढूंढ निकालकर परिजनों से मिलाया जा चुका है। नाबालिगों की बात करें तो जनवरी में 16 नाबालिग गुम दर्ज हुए, जिनमें से 14 गुम इंसान को पुलिस ने त्वरित का...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

अपराध
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना पुसौर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले लगभग एक महीने से पुलिस की नजरों से बच रहा था। पीड़ित बालिका ने 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल जाती थी। स्कूल जाते समय मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता रहा, जिसे उसने नजरअंदाज किया। 27 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तब आरोपी ने उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगा। बालिका के मना करने पर उसने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आ...
मप्र के धार जिले में चॉकलेट का लालच देकर पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मप्र के धार जिले में चॉकलेट का लालच देकर पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
धार, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को एक पांच वर्षीय बच्ची से dुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव के 22 वर्षीय शिवम परमार पुत्र जीवन परमार ने उसे चॉकलेट देने का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। कुछ समय बाद बच्ची रोती हुई घर लौटी और अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालात देखकर परिजनों ने तुरंत राजोद थाने जाकर पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ dुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। माम...