Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिस रिमांड

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 11वें आरोपित प्रांजल ठाकराल को पुलिस रिमांड में भेजा गया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 11वें आरोपित प्रांजल ठाकराल को पुलिस रिमांड में भेजा गया

कानून
मुंबई, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार 11वें आरोपित प्रांजल ठाकराल को मजिस्ट्रेट अदालत ने रविवार को 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया। प्रांजल पर कथित तौर पर शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने में मदद करने और मामले के फरार आरोपित अनिल पंडित से संपर्क में रहने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांजल को शनिवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। उसे मुंबई लाकर रविवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान, क्राइम ब्रांच ने अदालत को बताया कि प्रांजल का अनिल पंडित से सीधे संपर्क था और दोनों के बीच बातचीत होने के साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, प्रांजल ने शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने में सहायता की थी। क्राइम ब्रांच ने अदालत को सूचित किया कि आरोपित अलग-अ...
जिम जिहाद: इमरान के 30 घंटे के रिमांड में 600 किमी की यात्रा, कई रहस्य उजागर

जिम जिहाद: इमरान के 30 घंटे के रिमांड में 600 किमी की यात्रा, कई रहस्य उजागर

अपराध
मीरजापुर, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिम जिहाद प्रकरण में गिरफ्तार मास्टरमाइंड बताए जा रहे इमरान को 30 घंटे का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए पुलिस टीम ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपित को करीब 600 किलोमीटर का सफर कराया। पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां और दस्तावेज लगे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार लकी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इमरान को जेल से बाहर लाकर मेडिकल कराया गया, इसके बाद उसे देहात कोतवाली लाया गया। वहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोपहर में देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्र और एसओजी टीम आरोपी को सड़क मार्ग से लखनऊ ले गई। पुलिस उसे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय के पास उसके कार्यालय पर लेक...
यमुनानगर में हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

यमुनानगर में हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) ने उत्तर प्रदेश से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएनसी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि यूपी से एक कार के जरिए नशीला पदार्थ यमुनानगर में सप्लाई किया जाना है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कलानौर बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद हुई। जांच में आरोपियों की प...