Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुणे

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी, सुनवाई 5 नवंबर को

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी, सुनवाई 5 नवंबर को

कानून
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिका पर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को नोटिस जारी किया और जवाब की मांग की। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्वाचन आयोग की पक्ष सुनने के बिना दावों और आपत्तियों की समयसीमा बढ़ाने या अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने से रोकने के लिये कोई एकतरफा आदेश नहीं दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को निर्धारित की गई। याचिका अरुण आनंदगिरी की ओर से दायर की गई है। उनके वकील अरविंद पी. दातार ने बताया कि राज्य के लगभग 9 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 33 प्रतिशत नाम ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद हटा दिए गए हैं, जिनमें से 1.22 करोड़ नाम “तार्किक विसंगति” के आधार पर हटाए गए हैं। दातार ने कहा कि ईसीआई इन हटाए गए मतदाताओं को पुनः पंजीकरण के लिये फॉर्म 6 भरने का आद...
नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस की सलामी और उद्योग की श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस की सलामी और उद्योग की श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय
पुणे, 09 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आज दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस की सलामी के बीच उनके शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोग भावनात्मक हो उठे। राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत के कई प्रमुख हस्तियों ने इस महान कलाकार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पाटेकर की दमदार संवाद अदायगी, सहज अभिनय और बेमिसाल शख्सियत को याद किया, जिससे दशकों तक दर्शकों के दिलों पर उनका राज बना रहा। यह विदाई न केवल एक फिल्मी आइकन के निधन को दर्शाती है, बल्कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की अमिट छाप को भी सुदृढ़ करती है।...
पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

राष्ट्रीय
मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बहुचर्चित मुंडवा जमीन घोटाले में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और उनके सहयोगी दिग्विजय पाटिल को बड़ी राहत मिली है। पुणे की खडक़ क्राइम ब्रांच ने आज पुणे अदालत में 1886 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें सिर्फ शीतल तेजवानी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की छानबीन करते हुए, चार्जशीट में अब तक पार्थ पवार और उनके सहयोगी का कहीं सहभाग नहीं दिखा। समाजसेविका अंजली दमानिया ने इस चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र सिर्फ़ राजनीतिक दलाली का अड्डा बन गया है? क्या क़ानून सिर्फ़ आम आदमी के लिए है? उन्होंने प्रश्न उठाया कि इस चार्जशीट का मतलब बड़े लोगों के लिए न्याय का कोई अर्थ नहीं रह गया है, जबकि गरीब लोगों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि मुंडवा में ...