Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पीएमएफएमई योजना

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भविष्य की योजनाओं के माध्यम से किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि नर्मदा घाटी की सिंचाई परियोजनाओं से मालवा और निमाड़ में कृषि के नए क्षेत्रों का विकास हुआ है, और यही गति सतना एवं कटनी क्षेत्रों के किसानों तक पहुँचाने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर से वीसी द्वारा कटनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्लीमनाबाद की नई सिंचाई परियोजना से स्थानीय किसानों को अतिरिक्त जल संसाधन मिला है, जिससे खेती में सुधार हुआ है। कटनी को परंपरागत रूप से खनिज का गढ़ माना जाता था, पर अब शासन के प्रयासों से यहाँ चिया सीड, अश्वगंधा तथा सूखे मेवे काजू की प्रोसेसिंग जैसी आधुनिक खेती की संभावनाएँ शुरू हो रही हैं। प्रधानमंत...