Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पिकएक्स माउंटेन

अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर 20 मिलियन डॉलर का इनाम दिया

अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर 20 मिलियन डॉलर का इनाम दिया

अंतरराष्ट्रीय
सेंटकॉम ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिकी सरकार ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित गोपनीय जानकारी प्रदान करने वाले व्यक्ति को 20 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 166 करोड़ रुपये, का इनाम देने के साथ-साथ सुरक्षित स्थान पर आश्रय देने की सुविधा भी प्रदान करेगी। यह सूचना अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। बांग्लादेश के अंग्रेज़ी समाचार पत्र द डेली स्टार ने बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग का रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत परमाणु सुविधाओं, उपकरणों, गतिविधियों और संबंधित वैज्ञानिकों व कर्मचारियों के बारे में डेटा प्राप्त किया जाना है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इस पहल से राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक हितों की रक्षा में मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम 1984 में आरम्भ हुआ...