Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने नेपाल की समानुपातिक सूची से 76 उम्मीदवारों के नाम हटाए

निर्वाचन आयोग ने नेपाल की समानुपातिक सूची से 76 उम्मीदवारों के नाम हटाए

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। निर्वाचन आयोग ने निर्धारित 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत समानुपातिक प्रतिनिधित्व की बंद सूची से 76 उम्मीदवारों के नाम हटाने का निर्णय किया है। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों का विवरण सत्यापित करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। हटाए गए उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो नेपाल (सीआईबी नेपाल) की ब्लैकलिस्ट में पाए गए। इसके अलावा, 25 उम्मीदवार ऐसे थे जिनके नाम एक साथ प्रांतीय सभा सदस्यता की समानुपातिक बंद सूचियों में भी शामिल थे। इसी तरह, 10 उम्मीदवारों का नाम हटाया गया जो आयोग द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं कर पाए थे, 4 उम्मीदवार न्यूनतम 25 वर्ष की आयु पूरे नहीं कर पाए थे, और 1 उम्मीदवार का नाम मतदाता नामावली में नहीं था। इसके अतिरिक्त, 2 उम्मीदवार ऐसे पाए गए जो पिछड़े क्षेत्र...
कमलनाथ ने निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए

कमलनाथ ने निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक बार फिर पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने बड़े दावों के साथ शुरुआत की थी कि यह मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाएगा लेकिन अब यह साफ़ हो गया है कि SIR “पूरी तरह विफल” साबित हुई है। कमलनाथ ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने बड़े-बड़े दावों के साथ कहा था कि SIR के जरिए वह मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण कर रहा है। लेकिन अब यह स्पष्ट है कि SIR अपने काम में पूरी तरह विफल रही है। पहले तो प्रदेश में यह तथ्य सामने आया कि हज़ारों लोगों के नाम काटने के लिए फ़र्ज़ी तरीके से आवेदन किया गया है। उन्होंने आग...
देउवा पक्ष ने निर्वाचन आयोग से चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की

देउवा पक्ष ने निर्वाचन आयोग से चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाली कांग्रेस के शेरबहादुर देउवा समूह ने 20 मार्च को होने वाले नामांकन की निर्वाचन तालिका को स्थगित करने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव होना है, जिसके लिए 20 जनवरी को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। देउवा समूह के नेता मीनबहादुर विश्वकर्मा के अनुसार पार्टी के मुख्य सचिव और पूर्व महान्यायाधिवक्ता खम्म बहादुर खाती ने निर्वाचन आयोग से मामले के अदालत में होने के कारण फिलहाल निर्वाचन प्रक्रिया रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ देर पहले सर्वोच्च अदालत में दायर रिट की प्रमाणित प्रति लेकर निर्वाचन आयोग दे दिया है, ताकि इसी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। पार्टी के विशेष महाधिवेशन से गगनकुमार थापा सहित कार्यसमिति निर्वाचित हो चुकी है, जिसे निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक मान्...