Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निर्माण

छापर भानपुरी में 100 सीटर छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न

छापर भानपुरी में 100 सीटर छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा स्वीकृत 100 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, जिसकी कुल स्वीकृत राशि 271 लाख रूपए है, का भूमिपूजन कार्यक्रम आज सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक गोयल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में रहने वाले विद्यार्थियों को यदि आवास, सुरक्षा एवं अध्ययन का अनुकूल पर्यावरण मिले, तो वे भी प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह छात्रावास भवन स्थानीय छात्रों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आएगा।...
गोकुलपुर में बिना नोटिस कार्रवाई से हंगामा, निगम टीम को लौटना पड़ा

गोकुलपुर में बिना नोटिस कार्रवाई से हंगामा, निगम टीम को लौटना पड़ा

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। शहर के गोकुलपुर ब्रह्म चौक के समीप सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने पहुंची। कार्रवाई के दौरान बिना पूर्व सूचना के तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रभावित पक्ष और वार्डवासियों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। नगर निगम को सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और पांच भवनों में से तीन भवनों की सीलिंग एवं दीवारों को तोड़ दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रभावित लोगों का कहना था कि निगम द्वारा किसी प्रकार का पूर्व नोटिस नहीं दिया गया और सीधे तोड़फोड...