Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नशा_मुक्ति

नशा मुक्ति पर बड़ा कदम, 10 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

नशा मुक्ति पर बड़ा कदम, 10 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कर्तव्य भवन‑1, नई दिल्ली में नशा मुक्ति सेवाओं से जुड़े चिकित्सा एवं संबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस पहल के तहत मार्च 2029 तक देश भर में 10,000 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन से संबंधित विकारों की पहचान, आकलन, उपचार और प्रबंधन में स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता को बढ़ाना है। इसमें डॉक्टरों, मेडिकल अधिकारियों, नर्सों, काउंसलरों, मनोवैज्ञानिकों एवं अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर जे.पी. नड्डा ने कहा, “वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र‑राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के बीच ...