Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नरेन्द्र सिंह बुंदेला

चक्रवात अर्नब: आंध्र प्रदेश में 3 मौतें, 31 मकान क्षतिग्रस्त, एनडीआरएफ की 39 टीमें तैनात

चक्रवात अर्नब: आंध्र प्रदेश में 3 मौतें, 31 मकान क्षतिग्रस्त, एनडीआरएफ की 39 टीमें तैनात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। चक्रवात अर्नब ने पुडुचेरी के यनम के पास समुद्र तट को पार कर लिया है और अगले छह घंटे में यह अपनी तीव्रता घटाकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा, ऐसा अनुमान लगाया गया है। इस तूफ़ान का सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश में पड़ा, जहाँ तीन लोगों की मौत हुई और 31 मकान क्षतिग्रस्त हुए। राज्य के कई हजार लोग सुरक्षित आश्रयस्थलों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिरीक्षक नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने बुधवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के उत्तरी हिस्से और ओडिशा के दक्षिणी भाग में सबसे अधिक नुकसान देखा गया है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 31 मकानों को नुकसान पहुँचा। लगभग 57 हज़ार लोग को राहत शिविरों में रखा गया है। बुंदेला ने यह भी कहा कि चक्रवात की प्रगति को देखते हुए केंद्र सरकार ने एनडीआर...