Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नरेंद्र सिंह तोमर

मप्र विधानसभा में आज से विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग, 30 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

मप्र विधानसभा में आज से विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग, 30 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से आज (बुधवार) से तीन दिवसीय ई‑विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। 28 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में सभी विधायकों को नेशनल ई‑विधान एप्लीकेशन (नेवा‑NEVA) के उपयोग तथा डिजिटल माध्यम से विधायी कार्य करने की पूरी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। ‘एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन’ की अवधारणा के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में विधायकों को सदन की कार्यवाही से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को ऑनलाइन पूरा करने की विधि सिखाई जाएगी। इसमें प्रश्न उठाना, प्रश्नों के उत्तर देखना, ध्यानाकर्षण, स्थगन प्रस्ताव, संकल्प और याचिकाएँ डिजिटल रूप से प्रस्तुत करना शामिल है। साथ‑साथ सदन की कार्यसूची, विधेयक, अन्य विधायी दस्तावेज़ों को भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया...