प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शनकारियों ने किया तोड़फोड़, 200 के करीब लोगों को दर्ज किया गया FIR
प्रयागराज, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय परिसर में मंगलवार को प्रतियोगी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोपों पर सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया है कि प्रदर्शन के समय लगभग 150 से 200 लोग पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़कर शिक्षा निदेशालय के मुख्यालय में घुस गए। घुसने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागीय कमरों में फर्नीचर तोड़ने और अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों को नुकसान पहुँचाने का काम किया।
शिक्षा निदेशालय के केयरटेकर मोहम्मद सैफी ने इस घटना की तहरीर तैयार की, जिसे पुलिस ने मंगलवार देर रात दर्ज किया। तहरीर में लिखा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के साथ अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार किया, जिससे सरकारी कामकाज बाधित हुआ और परिसर में भय का माहौल बन गया।
प्र...
