Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नंदी

उज्जैन: भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मिले दिव्य दर्शन

उज्जैन: भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मिले दिव्य दर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 04 नवंबर (हि.स.)— मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बुधवार तड़के विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ। इस पूजा में बाबा महाकाल को राजा स्वरूप में सजाकर भक्तों को दर्शन कराए गए। आरती के दौरान भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों की मालाएं धारण कीं, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। लगभग सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुले, प्रथम चरण में वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद चांदी के द्वार को खोलकर गर्भगृह में विराजित देवी‑देवताओं का पूजन किया गया। पुजारियों ने पहले भगवान महाकाल के पिछले शृंगार को उतार कर जलाभिषेक किया, फिर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक‑पूजन कर कर्पूर आरती अर्पित की। नंदी हॉल में नंदी महाराज का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल को भां...