भारत माता मंदिर में राष्ट्र, धर्म और संत की अद्भुत एकता का आगाज़
हरिद्वार, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्र, धर्म और संत परम्परा का महासंगम 04 से 06 फरवरी को भारत माता मंदिर, हरिद्वार में देखने को मिलेगा। इस समारोह में भारत की आध्यात्मिक चेतना, संत परम्परा और राष्ट्र का भाव एक मंच पर साकार होते दिखेगा। यह आयोजन ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर संपन्न होगा। इस समारोह का उद्घाटन 04 फरवरी को भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे।
इस जानकारी को सोमवार को जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने एक पत्रकार वार्ता में साझा किया। उन्होंने बताया कि समारोह के दूसरे दिन 05 फरवरी को धर्मसभा एवं विशाल संत सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के संत, धर्माचार्य और शीर्ष नेतृत्व एक साथ मंच साझा करेंगे। संत सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रू...




