Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धान की खेती

जांजगीर-चांपा में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से कलेक्टर ने 25 गांवों पर नजर रखी

जांजगीर-चांपा में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से कलेक्टर ने 25 गांवों पर नजर रखी

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रहार से जिले में मौसम में तीव्र बदलाव देखने को मिल रहा है। निरंतर रिमझिम बारिश के दौर ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है। मौसम की अनिश्चितता और संभावित भारी वर्षा को देखते हुए, जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संबंधित अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एवं बचाव दल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु लगातार निगरानी कर रहा है। महानदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे स्थित 25 प्रभावित गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन गांवों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और ग्रामीणों को मौसम संबंधी परिस्थितियों से अवगत कराने के निर्देश दिए। यदि बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ता है और बाढ़ का खतरा उत्पन्न होता है, तो प...