Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026

बाराबंकी: देवा मेले में विधिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ, जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

कानून
बाराबंकी, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 के अंतर्गत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का शुभारंभ किया गया। शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी तथा अधिवक्ताओं ने आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने की पहल की। 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य लोगों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देना और जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने वाली योजनाओं से परिचित कराना है। शिविर में उपस्थित लोग सरल भाषा में कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन भी मिल...