Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दिव्यांगजनों के लिए शिविर

मुख्यमंत्री साय का प्रेमनगर दौरा: विकास कार्यों का लोकार्पण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री साय का प्रेमनगर दौरा: विकास कार्यों का लोकार्पण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

छत्तीसगढ़, राज्य
सुरजपुर, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 28 अक्टूबर को सुरजपुर जिले के प्रेमनगर में प्रस्तावित दौरा तय हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर रेना जमील और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने नगर पंचायत प्रेमनगर में पुष्प वाटिका के समीप निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन और हेलिपैड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की भी बात कही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे...