ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा
रांची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हिमांशु यादव उर्फ लालू, अनिकेत पाठक, निहाल पाण्डेय, नीरज कुमार उर्फ भोलू और राहुल बड़ाईक शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक मेड इन यूएसए निर्मित देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, 34 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, 40 हजार नकद रुपये, एक स्कूटी और एक बुलेट बाइक बरामद की है।
सिटी एसपी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी को दोपहर करीब 1:15 बजे सूचना मिली थी कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव के घर पर कुछ अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई है। सूचना मिलते ही एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
जब पुलिस ने हिमांशु यादव के घर की घेराबंदी की, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पु...



