Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डेला ग्रुप

डेला ग्रुप ने किया मध्य प्रदेश में 2,250 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

डेला ग्रुप ने किया मध्य प्रदेश में 2,250 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। इस बुधवार को इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान डेला ग्रुप के संस्थापक एवं सीएमडी जिमी मिस्त्री ने राज्य में 2,250 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा। चर्चा के दौरान नगरीय विकास, आधुनिक टाउनशिप, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, डिजिटल तकनीक और अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश एवं विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। जिमी मिस्त्री ने 220 एकड़ के क्षेत्र में प्रस्तावित डेला रेसकोर्स परियोजना पर चर्चा की, जिसमें लक्जरी विला, ब्रांडेड रेसिडेंस, पाँच सितारा वाइल्डलाइफ़ रिसॉर्ट तथा घुड़सवारी एवं पोलो की सुविधाएँ विकसित करने की योजना है। सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई: लोकेश कुमार जीनगर के साथ सौर एवं पवन ऊर...