Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ठगी

सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से धन उगाही करता था। इस गिरोह के चार आरोपियों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने लोगों को लालच देकर उनके नाम पर 100 से अधिक सिम कार्डों का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र की निवासी सुषमा गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धन की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मामला दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम को कानपुर नगर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार आरोपियों को...
सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की एजेंसियों के सहयोग से बहुराष्ट्रीय 'ऑपरेशन साइस्ट्राइक' के तहत एक अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने का बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान भारत में 35 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी से जुड़े डिजिटल सबूत तथा 60 लाख रुपये नकद की बरामदगी सहित सम्पन्न हुआ। सीबीआई ने मुख्य आरोपित की पहचान फोकरेहरी पीटर के रूप में की है। एजेंसी ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। जांच में यह सामने आया कि आरोपित अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड, सिंगापुर और भारत के नागरिकों को ऑनलाइन ठग रहे थे। दिल्ली से संचालित एक नेटवर्क से लैपटॉप, मोबाइल फोन और हार्...
अन्तर्राज्जीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार: फर्जी लोन एप से ठगी का खुलासा

अन्तर्राज्जीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार: फर्जी लोन एप से ठगी का खुलासा

अपराध
फिरोजाबाद, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सोमवार को फर्जी लोन एप के माध्यम से फ्रॉड करने वाले एवं फर्जी सिम बेचने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन लोग लोन रिकवरी के नाम पर भोले-भाले लोगों को डरा-धमका कर ठगी करते हैं, जबकि दो लोग सिम के बहाने लोगों के साथ धोखा करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम राजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय और प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की जांच के आधार पर थाना साइबर अपराध पर पंजीकृत मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में राघव, सोनू, रजनीश, नीलेश और पुष्पेन्द्र शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, थम्ब इम्पैशन रीडिंग मशीन और भारी मात्रा में सिम...
नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप

नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप

अपराध
औरैया, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र से नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम लखनपुर निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर संतोष कुमार नामक व्यक्ति पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार संतोष कुमार, निवासी मतरामपुर जनपद इटावा (हाल निवासी खानपुर फफूंद, औरैया) से उसका पूर्व परिचय था। आरोप है कि संतोष कुमार ने राजस्व विभाग में दो भाइयों की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 दिसंबर 2024 को 25 लाख रुपये नगद ले लिए। सुखवीर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर 2024 को उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से 19 लाख रुपये निकाले थे, जबकि शेष 6 लाख रुपये घर में रखे थे। आरोपी ने न तो चेक से पैसे लेने स्वीकार किए और न ही अपने बैंक खाते में रकम जमा करवाई। पीड़ित का आरोप है ...
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ़्तार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ़्तार

अपराध
बांदा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने लोगों को सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने और बैंक खातों से धनराशि निकालने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए पांच एटीएम कार्ड तथा 32,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर निवासी राहुल पुत्र बच्छराज ने 12 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने छलपूर्वक उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से धनराशि निकाल ली। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस लाइन तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्...
यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर से विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटली में वर्क परमिट और स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर एक परिवार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके लिए पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपना मकान बेचना पड़ा, बल्कि सोने के गहने भी गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके, न तो युवक को वर्क परमिट मिला और न ही स्थायी रोजगार मिला। पीड़िता सरोज रानी पत्नी मोहित कुमार, निवासी वीना नगर कैंप, की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कृष्ण लाल और मन्न शोकते के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15–16 वर्ष से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध और गहरा विश्वास बन ग...
जालसाज व चोर गिरोह के सरगना की जमानत याचिका को गैंगस्टर न्यायालय ने किया निरस्त

जालसाज व चोर गिरोह के सरगना की जमानत याचिका को गैंगस्टर न्यायालय ने किया निरस्त

कानून
मऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार वत्स ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में सुनवाई के दौरान अभियुक्त गैंग लीडर की जमानत याचिका निरस्त कर दी। अभियुक्त द्वारा दाखिल जमानत याचिका पर उसके अधिवक्ता व राज्य की तरफ से कृष्ण शरण सिंह, विशेष लोक अभियोजक, गैंगस्टर एक्ट, जिला मऊ को सुनने व केस डायरी और अभियोजन प्रपत्र के अवलोकन के पश्चात निरस्त करने का निर्णय सुनाया। प्रस्तुत प्रकरण थाना-कोतवाली, जिला मऊ का है, थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध तरीके से ठगी व चोरी करने का अपराध किया जा रहा था। इस सक्रिय गिरोह पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, जिला मऊ द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर उसका जिला मजिस्ट्रेट- मऊ द्वारा नियमानुसार अनुमोदन के पश्चात मुकदमा गैंग लीडर होज़ैफा नस...
यमुनानगर में बैंक एफडी के नाम पर ढाई लाख की ठगी

यमुनानगर में बैंक एफडी के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Uncategorized
यमुनानगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News यमुनानगर जिले में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक निजी निधि कंपनी के संचालक और उसकी सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव नगर कैंप, यमुनानगर निवासी नासमा पत्नी मोहम्मद खलील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसने सेक्टर-17 क्षेत्र स्थित एक निजी निधि कंपनी के कार्यालय में बैंक एफडी के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये जमा कराए थे। कंपनी के संचालक रहीश खान और उसकी सहयोगी सीमा बेगम ने निवेश पर आकर्षक लाभ देने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता के अनुसार, तय अवधि पूरी होने के बाद जब वह अपनी जमा राशि वापस लेने कंपनी के कार्यालय पहुंची तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इ...