Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जे.डी. वेंस

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया सीमित हमला

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया सीमित हमला

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी सेना ने कतर के अधिकारियों के माध्यम से चल रही ईरानी वार्ता के दौरान केशम द्वीप पर एक सीमित हमला किया, यह जानकारी तीन अमेरिकी अधिकारियों ने दी। उन्होंने इसे “बचाव कार्रवाई” बताया और कहा कि इसका उद्देश्य उस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी संपत्तियों की सुरक्षा करना था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला ईरान द्वारा एक अमेरिकी विमान पर गोलाबारी के जवाब में किया गया। उसने कहा, “यह कोई बड़ा सैन्य अभियान नहीं है।” दूसरा अधिकारी ने कहा, “यह कदम बचाव के लिए उठाया गया, क्योंकि ईरान, अमेरिकी संपत्तियों के खिलाफ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा था।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले इस कार्रवाई से पता चलता है कि दो देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है और पूर्ण युद्ध की संभावना बनी हुई है। ...