Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जिला प्रशासन

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा बुधवार देर शाम राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गट्टासिल्ली स्थित **एस.के. फूड्स राइस मिल** का निरीक्षण किया गया। उक्त मिल के संचालक **आसिफ मेमन** हैं। मिल परिसर में उपलब्ध कुल **20,976 क्विंटल** धान एवं **605 क्विंटल** चावल जब्त किया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का गहन परीक्षण किया गया तथा भौतिक सत्यापन के माध्यम से धान एवं चावल की वास्तविक मात्रा का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि मिल परिसर में दर्ज स्टॉक की तुलना में धान की मात्रा **269 क्विंटल** अधिक पाई गई। यह अतिरिक्त मात्रा धान खरीद वर्ष **2025-26** के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को...
ग्राम सिरसिदा में प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 261 क्विंटल धान जब्त

ग्राम सिरसिदा में प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 261 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में अवैध धान भंडारण एवं धान खरीद से जुड़ी अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से **जिला प्रशासन** द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में **राजस्व विभाग** एवं **वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी** की संयुक्त टीम ने आज **कुरुद विकासखंड** के ग्राम **सिरसिदा** स्थित **प्रभु ट्रेडिंग कंपनी** के गोदाम में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कुल 261 क्विंटल धान (652 बोरियां) अवैध रूप से संग्रहित पाई गईं। संबंधित व्यापारी द्वारा धान के वैध क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रथम दृष्टा यह मामला **मंडी अधिनियम** के उल्लंघन का पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संग्रहित धान को जब्त कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई पूर्ण होने तक धान को व्यापारी की सुपुर्दगी में सुरक्षित र...
युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा संगम अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का असर यह है कि दमोह जिले में पिछले 9 महीनों के भीतर 4 हजार 962 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे युवा संगम रोजगार मेलों ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। इस सफलता के पीछे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर कोचर के नेतृत्व में जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को दमोह लाकर स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए वे लगातार रोजगार अधिकारी और औद्योगिक...
रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने...
सूरजपुर : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन

सूरजपुर : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो में वन विभाग के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में कथित तौर पर अश्लील डांस का आयोजन दिखाया गया है। मामला सामने आते ही वन विभाग और जिला प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो लगभग चार से पांच महीने पुराना है, जो अगस्त या सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में रेस्ट हाउस के हॉल में डांसरों का प्रदर्शन दिखाया जा रहा है, जहां कुछ लोग खुलकर पैसे बांटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) से जुड़े अधिकारी द्वारा किया गया था, जिसके लिए हॉल में गद्दे भी बिछाए गए थे। वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के भी शामिल होने का दावा किया जा रहा है, जिससे यह मामला और गंभीर होता जा रहा...
मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मध्य प्रदेश, राज्य
मुलताई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsमध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आगामी 14 से 16 जनवरी तक बैतूल जिले के मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मुलताई के सहयोग से हाई स्कूल मैदान मुलताई में आयोजित इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायकगण चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ योगेश पंडाग्रे व गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर व बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में होगा।संस्कृति व...