Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चम्पारण रोड

हाइवा से तेज टक्कर से हुआ युवक की मृत्यु, रायपुर के ग्रामीणों ने चक्काजाम

हाइवा से तेज टक्कर से हुआ युवक की मृत्यु, रायपुर के ग्रामीणों ने चक्काजाम

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज सुबह लगभग 6 बजे को आरंग-भिलाई मुख्य मार्ग पर एक तेज़ गति से चलती हुई हाइवा ने एक युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मनोज धीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुबह के समय नहाने के लिए निकल रहे थे। दुर्घटना की भयंकर ताकत के कारण युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद, स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वे सुबह से ही चम्पारण रोड पर जाम लगा रहे हैं, जिससे दोनों ओर के वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करनी चाहिए। जांच के तुरंत बाद आरंग तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने और उन्हें सही सलाह देने की कोशिश की। स्थिति को पूरी तरह न...