Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: घायल

सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल

सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल

अपराध
सिरसा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव तिलोकेवाला के पास सोमवार को एक स्कूली बस और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में सवार विद्यार्थियों को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया जहां पिकअप चालक फतेहाबाद निवासी राजकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्कूल बस कालांवाली से लगभग 26 बच्चों को लेकर गांव तिलोकेवाला के एक निजी स्कूल में छोड़ने जा रही थी। वहीं पिकअप रतिया से सरदूलगढ़ होकर कालांवाली की तरफ जा रही थी। पिकअप चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते यह बस से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में स्कूल बस चालक नाहर सिंह और पिकअप कंडक्टर मग्घर सिंह घायल हो गए। सूचना मि...
तमिलनाडु के कडलूर में कार-बस की भयंकर टक्कर, तीन छात्रों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

तमिलनाडु के कडलूर में कार-बस की भयंकर टक्कर, तीन छात्रों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय
कडलूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टकुडी के पास एझुथूर क्षेत्र में त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आवट्टी के पास रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए त्रिची और पेरम्बलूर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, जेएसए कृषि और प्रौद्योगिकी कॉलेज में अध्ययनरत छह छात्र पेरम्बलूर जिले के तिरुमांथुरै टोल प्लाज़ा क्षेत्र में सुबह करीब 3:30 बजे चाय पीने के लिए कार से गए थे। चाय पीने के बाद सभी छात्र कार से वापस अपने कॉलेज लौट रहे थे। इसी दौरान तोझुधूर के पास त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित कार सड़क के मध्य बने सेंटर मीडियन को पार करते हुए विपरीत दिशा में चली गई। उसी समय चेन्नई ...
आगरमालवा में कार-बाइक की टक्‍कर, एक की मौत, एक घायल

आगरमालवा में कार-बाइक की टक्‍कर, एक की मौत, एक घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
आगरमालवा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को आमला-नलखेड़ा मार्ग पर ग्राम लसूल्डिया जोड़ के पास एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति रामचंद्र पुत्र भागीरथ विश्वकर्मा (60) निवासी ग्राम सेमलखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव पुत्र शंकरलाल विश्वकर्मा (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने सिविल अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। यह जाम एक घंटे से अधिक समय तक चला, जिससे यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर सुसनेर एसडीओपी देवनारायण यादव, थाना प्रभार...
बद्दी में दिन-दिहाड़े व्यवसायी पर फायरिंग का मामला

बद्दी में दिन-दिहाड़े व्यवसायी पर फायरिंग का मामला

अपराध
सोलन, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भूड़ इलाके में शनिवार को दिन-दिहाड़े गोलियां चलाकर एक व्यवसायी को घायल कर दिया गया। इस हमले का शिकार राज खान नामक ऑफिस के मालिक बने हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने राज खान के घर के बाहर फायरिंग की और तत्क्षण मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। बद्दी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को घेर लिया है। हमले के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस हमले में घायल राज खान ने बताया कि जब वह अपने कार्यालय की छत पर नमाज पढ़ रहा था, तभी तीन नकाबपोश व्यक्ति उसके पास आए और उसका नाम पूछते ही उस पर डंडों से हमला कर दिया। एक हमलावर ने उस पर गोली चलाई जो उसक...
रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर हिट-एंड-रन हादसा, 3 की मौत

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर हिट-एंड-रन हादसा, 3 की मौत

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (हिन्दुस्तान सर्वेक्षण)। रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर आज सुबह एक गंभीर हिट-एंड-रन घटना घटित हुई है। इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिमगा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, यह हादसा रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर तिल्दा थाना के अंतर्गत भुमिया गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने शनिवार सुबह बाइक सवारों समेत कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक ने बाइक सवार को कई मीटर तक घसीटा। घटना में मृतकों की पहचान घनराम यदु, लक्ष्मी शंकर यदु और देवेंद्र यादव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में भर्ती करवा दिया। सभी घायल और मृतक भूमिया गांव...
आगरा में कंटेनर की टक्कर से हुई दुर्घटना में पांच की मौत

आगरा में कंटेनर की टक्कर से हुई दुर्घटना में पांच की मौत

राष्ट्रीय
आगरा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को एक कंटेनर ने दो ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि खंदौली थाना क्षेत्र के खंदोली-जलेसर मार्ग पर दोनों ऑटो एक ही दिशा में चल रहे थे। इसी बीच, तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवेरटेक करने के प्रयास में पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए दूसरे ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। हादसे का शिकार हुए लोग एक ही गांव के हैं और जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) की यात्रा से लौट रहे थे। मृतकों में हाथरस जिले के ग्राम सहपऊ निवासी बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, और शाहिद शामिल हैं। घायलों में धनपाल, विजय सिंह, और उदय सिंह शामिल हैं। इनमें से धनपाल का इलाज एसएन मेडिकल क...
किसान पर तेंदुए का हमला, हालत में सुधार

किसान पर तेंदुए का हमला, हालत में सुधार

मध्य प्रदेश, राज्य
देवास, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नेवरी के समीप रोजड़ी गांव में घास काटने के लिए जा रहे किसान पर शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रोजड़ी निवासी लाखनसिंह पुत्र गुलाबसिंह राजपूत शुक्रवार सुबह अपनी गाय के लिए घास काटने खेत पर गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। लाखनसिंह ने अपने हाथ में दराती होने के कारण किसी तरह अपना बचाव किया और अपनी जान बचाई। हमले में किसान के गले और कंधे पर गहरे नाखून के घाव लगे हैं, और साथ ही दांत के निशान भी पाए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीण लाखनसिंह को घायल अवस्था में देवास के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मि...
वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

राष्ट्रीय
वडोदरा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुजरात के वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5–5:30 बजे हुआ। औरंगाबाद से अहमदाबाद जा रही 'जय खोडियार ट्रैवल्स' की लग्जरी बस करजण धावट चौकड़ी के पास स्थित ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही करजण फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बस के भीतर जाकर स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था बनाकर शवों को बाहर न...
स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

अंतरराष्ट्रीय
मैड्रिड, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पेन के एडामूज (कोर्डोबा) में तेज गति से चलने वाली दो यात्री रेलगाड़ियां पटरी से उतर गईं, जिसके फलस्वरूप कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। इनमें से 30 की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन पटरी से उतरकर एम्बुलेंस से टकरा गई और उसके कई डिब्बे अलग हो गए। मरने वालों में दूसरी ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है। यह घटना रविवार देर रात हुई। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्पेन के प्रमुख समाचार पत्र 'एल पैइस' के अनुसार, इस घटना की जानकारी गार्डिया सिविल और 112 अंडालूजा के स्रोतों ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, मालागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रही थी, जबकि दूसरी अल्विया ट्रेन विपरीत दिशा में आ रही थी। दोनों ट्रेनों में कुल 484 यात्री सवार थे। रेलमंत...
जगदलपुर में स्कॉर्पियो वाहन तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत, चार घायल

जगदलपुर में स्कॉर्पियो वाहन तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत, चार घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कालीपुर स्थित तालाब में शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो वाहन के डूबने से तीन युवकाें की माैत हाे गई, वहीं चार अन्य युवक घायल हैं। सिटी कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर के निकट ग्राम कालीपुर क्षेत्र से शनिवार देर रात क्रिकेट मैच खेल कर कार सवार युवक लौट रहे थे, इसी बीच स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में भावेश नागे (38), शेखर (33) एवं मनीष नेवर (41) सभी निवासी जगदलपुर की माैत हो गई है। आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी और उन्होंने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर चार युवकों की जान बचा ली है। घायल चार युवकों की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। एएसपी महेश्वर नाग ने कहा कि हादसे के कारण ...