Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर हिट-एंड-रन हादसा, 3 की मौत

रायपुर, 31 जनवरी (हिन्दुस्तान सर्वेक्षण)। रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर आज सुबह एक गंभीर हिट-एंड-रन घटना घटित हुई है। इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिमगा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, यह हादसा रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर तिल्दा थाना के अंतर्गत भुमिया गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने शनिवार सुबह बाइक सवारों समेत कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक ने बाइक सवार को कई मीटर तक घसीटा। घटना में मृतकों की पहचान घनराम यदु, लक्ष्मी शंकर यदु और देवेंद्र यादव के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में भर्ती करवा दिया। सभी घायल और मृतक भूमिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। अज्ञात वाहन चालक के घटना के बाद फरार हो जाने की सूचना है। तिल्दा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी खोज में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *