Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

आगरा में कंटेनर की टक्कर से हुई दुर्घटना में पांच की मौत

आगरा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को एक कंटेनर ने दो ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि खंदौली थाना क्षेत्र के खंदोली-जलेसर मार्ग पर दोनों ऑटो एक ही दिशा में चल रहे थे। इसी बीच, तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवेरटेक करने के प्रयास में पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए दूसरे ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।

हादसे का शिकार हुए लोग एक ही गांव के हैं और जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) की यात्रा से लौट रहे थे। मृतकों में हाथरस जिले के ग्राम सहपऊ निवासी बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, और शाहिद शामिल हैं। घायलों में धनपाल, विजय सिंह, और उदय सिंह शामिल हैं। इनमें से धनपाल का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में हो रहा है, जबकि विजय और उदय का अम्बे अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *