मतदाता सूची लोकतंत्र का बहीखाता, शुद्धिकरण से कांग्रेस बेचैन: नितिन नवीन
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सुबह चांदनी चौक के गौरीशंकर मंदिर से टाउन हल तक चलने वाली लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का बहीखाता है। उन्होंने तुलना की कि व्यापारी दिवाली पर नया बहीखाता शुरू करते हैं और उसकी शुद्धता को महत्व देते हैं, उसी प्रकार लोकतंत्र में मतदाता सूची का साफ़-सुथरा होना आवश्यक है। “8 नवंबर को दिवाली है। इस अवसर पर व्यापारी भाई नया बहीखाता शुरू करते हैं। लोकतंत्र का बहीखाता मतदाता सूची है। जब इस सूची को साफ और शुद्ध करने का काम किया जाता है, तो कांग्रेस बेचैन होने लगती है।”
नवीन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध किया जाएगा – योग्य नागरिकों के नाम उसमें शामिल होंगे और घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के “परि...
