Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: खाद्य शाखा

रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से शक्कर की आपूर्ति व वितरण जारी, भ्रामक खबरें निराधार

रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से शक्कर की आपूर्ति व वितरण जारी, भ्रामक खबरें निराधार

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है। जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग द्वारा इस वस्तु की आपूर्ति‑वितरण प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को नियत समय पर राशन सामग्री मिल सके और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। खाद्य विभाग के जिला कार्यालय की खाद्य शाखा सभी उचित मूल्य दुकानों में शक्कर के स्टॉक, उपलब्धता और वितरण की स्थिति का सतत् मूल्यांकन कर रही है। इस बीच, कुछ माध्यमों में यह कहा जा रहा है कि जिले में शक्कर की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है, लेकिन यह सूचना पूरी‑तरह भ्रामक खबरें हैं और वास्तविकता से मेल नहीं खाती। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्ग...