Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

अयोध्या में दीपोत्सव: भव्य शोभायात्रा, उपराष्ट्रपति ने दसवें दीपोत्सव का शुभारंभ

अयोध्या में दीपोत्सव: भव्य शोभायात्रा, उपराष्ट्रपति ने दसवें दीपोत्सव का शुभारंभ

राष्ट्रीय
अयोध्या, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दिपोत्सव के दसवें वर्ष में राम की नगरी अयोध्या ने फिर एक बार रामकथा के रंगों में सराबोर हो कर धूम मचा दी। शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से होकर रामकथा पार्क तक ले जानी वाली भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई, जिससे अयोध्या में दिपोत्सव-2026 का आगाज़ हुआ। इस शोभायात्रा के झांकियों में रामायण के सातों कांडों—बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड—के दृश्य जीवंत रूप से पेश किये गये, जिससे राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दर्शकों के समक्ष रंग-बिरंगे ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, दिपोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के विविध अंचलों की लोककलाएँ और नृत्य—मथुरा के मयूर नृत्य, बम रसिया, प्रयागराज के ढेड़िया नृत्य, बाँदा के पाई डंडा, सोनभद्र के मांदल और सिंघा, अयोध्या के बध...