Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: उपचार

किसान पर तेंदुए का हमला, हालत में सुधार

किसान पर तेंदुए का हमला, हालत में सुधार

मध्य प्रदेश, राज्य
देवास, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नेवरी के समीप रोजड़ी गांव में घास काटने के लिए जा रहे किसान पर शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रोजड़ी निवासी लाखनसिंह पुत्र गुलाबसिंह राजपूत शुक्रवार सुबह अपनी गाय के लिए घास काटने खेत पर गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। लाखनसिंह ने अपने हाथ में दराती होने के कारण किसी तरह अपना बचाव किया और अपनी जान बचाई। हमले में किसान के गले और कंधे पर गहरे नाखून के घाव लगे हैं, और साथ ही दांत के निशान भी पाए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीण लाखनसिंह को घायल अवस्था में देवास के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मि...
इंदौरः भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्यवर्धन अभियान निरन्तर जारी, हेल्थ शिविर लगाकर की गई जांच

इंदौरः भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्यवर्धन अभियान निरन्तर जारी, हेल्थ शिविर लगाकर की गई जांच

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के **इंदौर** शहर के **भागीरथपुरा** क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्रों में **बुधवार** को स्वास्थ्य विभाग तथा **इंडेक्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज** के सहयोग से **हेल्थ शिविर** का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचे की गई। भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में **बुधवार** ओपीडी में **03** डायरिया के मरीज आए, जिनका उपचार किया गया। किसी को भी रैफर नहीं किया गया। **आशा कार्यकर्ताओं** ने लोगों को समझाईश दी कि पानी को उबाल कर ही पीएं और यदि उपचार चल रहा है तो दवाईयों का डोज पूर्ण करें। **कलेक्टर शिवम वर्मा** ने बताया कि क्षेत्र में **02** एम्बुलेंस लगाई गई हैं। **24x7**...
रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने...
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हालिया जलजनित घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित उपचार के माध्यम से क्षेत्र में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। इसी के तहत सोमवार को "अभियान स्वास्थ्यवर्धन" के नाम से मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर आयोजित किया गया। मन कक्ष दल ने नागरिकों को भय, तनाव और असुरक्षा से बचने के उपाय बताए और मानसिक मजबूती के लिए आवश्यक सलाह भी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि संपूर्ण स्वास्थ्य की अवधारणा में सभी आयामों का समावेश होता है। इस अभियान का उद्देश्य डायरिया संक्रमण से प्रभावित समुदाय में तनाव और चिंता की स्थितियों को दूर करना है। चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील करते हुए स...
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

राष्ट्रीय
इंदौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां एक और बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। मृतक का नाम भगवानदास (64 वर्ष) है, जिन्हें खराब तबियत के चलते 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभ में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बॉम्बे अस्पताल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर ने जानकारी दी कि भगवानदास को लाते समय कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें सीपीआर देकर वेंटिलेटर पर रखा गया था। भगवानदास को गैंग्रीन और मल्टी ऑर्गन्स फेल्यूअर जैसी समस्याएं थीं। इंदौर में इस घटना के बाद मृतकों की संख्या 23 तक बढ़ गई है। मृतकों में विभिन्न आ...