Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इलाज

कोंडागांव में बस्तर बुडरा गांव में तेंदू के हमले से पाँच परिवार के सदस्य घायल

कोंडागांव में बस्तर बुडरा गांव में तेंदू के हमले से पाँच परिवार के सदस्य घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
कोंडागांव, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के सबसे दूरस्थ बस्तर बुडरा गांव में गुरुवार सुबह लगभग पाँच बजे, घर के आंगन में आग जलाकर मक्का छीलते हुए एक परिवार पर तेंदू ने अचानक हमला कर दिया। इस प्रकोप में परिवार के मुखिया देवलाल वट्टी सहित कुल पाँच लोग घायल हुए। घायलों में दो महिलाएँ भी शामिल हैं, जिनमें रमशीला मंडावी शामिल हैं, जिन्हें छह माह की गर्भावस्था बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद सभी घायल को उपचार के लिये विश्रामपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। उनमें से एक युवक की स्थिति गंभीर रही, इसलिए उसे बेहतर देखभाल के लिये कांकेर रेफ़र किया गया है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर सक्रिय हो गई है और ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने व अकेले घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। वन्यजीव की किसी भी गतिविधि के संकेत मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करने को क...
इंदौर में दूषित पानी से हुई एक और मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची

इंदौर में दूषित पानी से हुई एक और मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची

राष्ट्रीय
इंदौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैलने वाली बीमारी के कारण एक और मरीज की मौत हो गई। एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज का रविवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या अब 32 हो गई है। जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से प्रभावित 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की तबीयत पिछले महीने बिगड़ी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 04 जनवरी से बॉम्बे हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उनकी स्थिति गंभीर होने पर रविवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। अनिता के बेटे नीलेश ने बताया कि उनकी मां को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वे 28 दिसंबर को उल्टी और दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दो...
कन्नौज: फरार डंपी उर्फ शिवा पुलिस मुठभेड़ में घायल

कन्नौज: फरार डंपी उर्फ शिवा पुलिस मुठभेड़ में घायल

अपराध
कन्नौज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बीते 05 जनवरी को जिला कारागार कन्नौज से फरार अभियुक्त डंपी उर्फ शिवा को रविवार सुबह को थाना गुरसहायगंज क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज क्रॉसिंग से तिर्वा रोड पर जाने वाले रास्ते पर तारा बगिया के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के बांये पैर में गोली लगी है जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कन्नौज की जिला जेल से फरार कैदी डंपी उर्फ शिवा पुत्र भजनलाल निवासी मलगवा थाना ठठिया को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज क्रॉसिंग से पुलिस ने पकड़ लिया। वह गुरसहायगंज में तिर्वा रोड पर जाने वाले रास्ते पर तारा बगिया के पास देखा गया था। पुलिस ने उसे घेर कर टोका तो उसने फायर कर दिया। जवाब में फायरिंग करने पर गोली उसके बाएं पैर में लग गई। घायल डंपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला ...