Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इंफ्रास्ट्रक्चर

केंद्रीय बजट: पूर्वोत्तर के लिए स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर का विस्तार और सुरक्षा में वृद्धि

केंद्रीय बजट: पूर्वोत्तर के लिए स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर का विस्तार और सुरक्षा में वृद्धि

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। संवेदनशील चिकन नेक क्षेत्र में रेलवे डबल लाइन का स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर बनाएगा। इसके बनने से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेल कनेक्टिविटी सुरक्षित, आरामदायक और रफ्तार में तेजी आएगी। ये बातें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पूर्वी भारत के राज्य असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं ओड़िशा के लिए केंद्रीय बजट में रेल विकास पर प्रकाश डालते हुए कही। स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर पर विस्तार से बताते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने गुवाहाटी के मालीगांव स्थित पूसीरे मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि कुल चार लेन के रेलवे ट्रैक का निर्माण करने की योजना है, जिससे वर्तमान के ट्रैक मिलाकर कुल छह लेन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे, जिनमें एक का काम आरंभ...
पूर्वोदय विजन के तहत बंगाल को मिली महत्वपूर्ण सौगातें: बजट ने खोले नए निर्माण और निर्यात के रास्ते

पूर्वोदय विजन के तहत बंगाल को मिली महत्वपूर्ण सौगातें: बजट ने खोले नए निर्माण और निर्यात के रास्ते

आर्थिक
कोलकाता, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 में चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, निर्यात और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर कई अहम सौगातें मिली हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए राज्य के लिए फ्रेट कॉरिडोर, हाई-स्पीड रेल, औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई सहायता और चाय श्रमिकों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की। अब एक दिन बाद इस पर पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विश्लेषकों ने विस्तार से अपनी राय रखी है. निर्यात क्षेत्र को बड़ी राहतबजट में निर्यात क्षेत्र के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। समुद्री उत्पादों के निर्यात के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल पर ड्यूटी-फ्री आयात की सीमा को पहले के एक प्रतिशत से बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है। यह सीमा पिछले वर्ष के निर्यात कारोबार के एफओबी मूल्य के आधार पर तय होगी। ...