Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इंदौर

इंदौर में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने जेसीबी से पाया काबू

इंदौर में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने जेसीबी से पाया काबू

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हवा बंगला रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे गायत्री गेट, फुटी कोठी रोड क्षेत्र में स्थित कबाड़ की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर रवाना की गई। दमकल कर्मियों ने करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आसपास के लोगों ...
इंदौर में दूषित पानी से हुई एक और मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची

इंदौर में दूषित पानी से हुई एक और मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची

राष्ट्रीय
इंदौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैलने वाली बीमारी के कारण एक और मरीज की मौत हो गई। एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज का रविवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या अब 32 हो गई है। जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से प्रभावित 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की तबीयत पिछले महीने बिगड़ी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 04 जनवरी से बॉम्बे हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उनकी स्थिति गंभीर होने पर रविवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। अनिता के बेटे नीलेश ने बताया कि उनकी मां को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वे 28 दिसंबर को उल्टी और दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दो...
रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी

रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी

राष्ट्रीय
उज्जैन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंहस्थ 2028 के लिए अब रेलवे ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की यात्रा सहज और संगठित बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन और इंदौर के लिए 300 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इसके साथ ही स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के सहयोग से रेलवे ने पश्चिम मध्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और इंदौर तक देशभर से 300 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की रुकावट न हो। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने उज्जैन का दौरा कर रेलवे की ...
इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित किया

इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित किया

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर और इसके आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। महू से लेकर देवगुराड़िया इलाके तक तेंदुओं की गतिविधियों ने क्षेत्र की जनता में चिंता उत्पन्न कर दी है। इसी के तहत देवगुराड़िया के निकट स्थित सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में सफलतापूर्वक पकड़कर रेस्क्यू किया है। वन विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से देवगुराड़िया और सनावदिया क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिल रहे थे। शिकार के स्पष्ट निशान मिलने के पश्चात विभाग ने लगभग एक सप्ताह पहले पिंजरा लगाया था। शनिवार की सुबह पिंजरे में तेंदुआ फंसा हुआ पाया गया, जो कथित तौर पर रात को उसमें कैद हुआ। तेंदुए को एक सुरक्षित स्थान पर भेजा गया रेस्क्यू टीम के प्रभारी और रालामंडल रेंजर योगेश यादव ने बताया कि तेंदुए को प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्ष...
इंदौर में 13 वर्षीय बालक की हत्या, शव फ्लैट में पलंग के अंदर मिला

इंदौर में 13 वर्षीय बालक की हत्या, शव फ्लैट में पलंग के अंदर मिला

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के श्रीनगर कांकड़ क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे का शव शनिवार को उसके घर से लगभग 30 मीटर दूर एक अपार्टमेंट में पलंग के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई थी और सिर पर ईंटें मारी गई थीं। एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीनगर कांकड़ निवासी अली कादरी (13 वर्ष) पुत्र आफताब के रूप में हुई है। अली शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि अली दो युवकों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शनिवार सुबह परिवार को इलाके में उसका खून...
इंदौर में दूषित जल का प्रबंधन: सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाईयों की आवश्यकता

इंदौर में दूषित जल का प्रबंधन: सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाईयों की आवश्यकता

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा दूषित पानी खेतों, खाली जमीन और नालों में छोड़े जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा की। मंत्री सिलावट ने नगर निगम आयुक्त और इन्दौर विकास प्राधिकरण के सीईओ को भी इस मुद्दे के संबंध में अवगत कराया और दूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री सिलावट के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी निधि वर्मा एवं प्रशासनिक टीम को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा। नगर निगम आयुक्त ने भी झोन अधिकारी और सीएआई सहित निगम अमले को मौके पर भेजा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डिलाईट इनोवेशन नामक फैक्टरी का आउटलेट चोक हो गया है और वह नाले में गंदा पानी छोड़ रही है। इस पर अ...
इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, मृतकों का आंकड़ा 31 हुआ

इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, मृतकों का आंकड़ा 31 हुआ

राष्ट्रीय
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैलने वाली बीमारी के कारण शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। मृतक की पहचान 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 29 दिसंबर 2025 को पहले शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में कोई सुधार न होते देख उन्हें 3 जनवरी 2026 को बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां 4 जनवरी को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। उनका इलाज करीब 30 दिनों तक चला, जिसमें वे 25 दिन से अधिक समय तक वेंटिलेटर पर रहे। गुरुवार शाम को परिजन अपनी सहमति से उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले गए, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, एकनाथ सूर्यवंशी की दोनों किडनियां फेल हो चुक...
इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम, दर्शकों में जोश

इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम, दर्शकों में जोश

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। इधर, पुलिस और जिला प्रशासन ने मैच को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इंदौर होलकर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच शुरू हो गया है। इस मैच को लेकर पूरे शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त जोश है। सुबह से ही स्टेडियम के आसपास युवाओं की खासी भीड़ है। बड़ी संख्या में युवा अपने चहेते क्रिकेट प्रेमियों की एक झलक देखने के लिए आए हैं। कोई चहेते खिलाड़ी का पोर्ट्रेट बनाकर लाया तो किसी ने 500 किमी बाइक चलाकर मैच देखने की चाहत पूरी की। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वह स्टेडियम के बाहर माहौल देखने, खरीदारी करने के लिए भी पहुंचे हैं। इंदौर के केशव शर्मा अपने हाथों से बने विराट कोहली और अनु...
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई, अधमरा सड़क पर फेंका

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई, अधमरा सड़क पर फेंका

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्‍जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मौसरे भाई बहन के बीच अवैध संबंध इस परवान चढ़ गए कि पत्नी ने रोड़ा बन रहे अपने पति को ही मौत के घाट उतरने की साजिश रच दी। घायल अवस्था में पति जिंदगी व मौत से अस्पताल में लड़ रहा है। मध्‍य प्रदेश की खाचरोद पुलिस ने जब पूरे मामले का पर्दाफाश किया तो दोनों के परिजन भी चौंक गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि मौसेरे भाई-बहन प्रेम में इस हद तक पहुंच जाएंगे। 9 जनवरी की रात्रि में खाचरोद-घिनोदा मार्ग पर एक व्यक्ति संजू धारू घायल हालत में में पड़ा हुआ था। राहगीरों को लगा कि व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ है। उसे तुरंत शासकीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां पर वह वेंटिलेटर पर मौत से लड़ रहा है। पुलिस को पहले दिन ही घटना संदिग्ध लगी और पुलिस ने चुपचाप तरीके से इसकी जांच की और अब पर्दाफाश कर दिया। घायल संजू धारू की...
बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल की डंपर की चपेट में आने से मौत

बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल की डंपर की चपेट में आने से मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
बड़वाह, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बड़वाह में ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले भाई-बहन की यात्रा शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बहन ऋचा राजोरिया (24) के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई आशु राजोरिया बाल-बाल बच गया। हादसा इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर बड़वाह के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ऋचा इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग ले रही थी और उसके भाई आशु इंदौर सेंट्रल जेल में डिप्टी जेलर के पद पर पदस्थ है। दोनों मूल रूप से ग्वालियर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, भाई-बहन शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए थे। तभी बड़वाह में पुरानी जनपद कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार डंपर...